बारां फ़िरोज़ खान।सेमली फाटक ग्राम पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद भी पुलिया का निर्माण शुरू नही हुआ है।कच्ची पुलिया होने के कारण बच्चो को विद्यालय व डिलेवरी वाली महिलाओं को बरसात के समय अधिक परेशानी होती है।गांव के समीप यह पुलिया पिछले 3 साल से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है।लोगो को आने जाने में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।पुलिया का निर्माण नही करवाया जा रहा है।वर्तमान में अस्थाई ग्रेवल कर रास्ते को चालू कर रखा है।बारिश में यह रास्ता तो अवरुद्ध हो जाएगा।क्योंकि पानी के बहाव से यह मिट्टी बह जाएगी।और मार्ग बंद होने से आसपास के गांवो का संपर्क टूटू जाएगा।खटका से लेकर यह रोड़ सेमली फाटक खेराई,धतुरिया,लाल कांकरी तक जाता है।इस बीच महिलाओं को डिलेवरी व बच्चो को विद्यालय आने जाने में परेशानी होती है।समय रहते पुलिया का निर्माण शुरू नही हुआ तो आने वाली बारिश में लोगो को घरों से निकलना व समरानिया तक आने के लिए और कोई रास्ता भी नही है।जाग्रत महिला संगठन की सदस्य सुनीता बाई, अंजना बाई, निर्मला बाई, माया बाई, कलावती बाई, किरन बाई, गीता बाई, रवीना बाई, सुगना बाई, रीना बाई, पूजा बाई, ब्रजेश बाई, मीना बाई ने सार्वजनिक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत को लिखित में अवगत करवाकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।संगठन की महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि बारिश के समय डिलेवरी वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।